Home » राजस्थान » सीकर में नाबालिग से रेप:6 महीने तक ब्लैकमेल करता रहा, परिवार को जान से मारने की धमकी दी

सीकर में नाबालिग से रेप:6 महीने तक ब्लैकमेल करता रहा, परिवार को जान से मारने की धमकी दी

सीकर जिले में नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले चोरी छिपकर नाबालिग के फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर रेप किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में 18 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि जब वह नाबालिग थी। तब युवक विक्रम ने चोरी छिपकर उसके वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर करीब 6 महीने तक रेप किया।

रेप के बारे में किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे पहले तो नाबालिग ने यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद अब नाबालिग ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।