Home » राजस्थान » भीड़भाड़ में वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:7 गाड़ियां की बरामद, महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे वारदात

भीड़भाड़ में वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:7 गाड़ियां की बरामद, महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे वारदात

अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे 7 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी नशा और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वारदात को अंजाम देते थे। मंगलवार को मामले का खुलासा कोतवाली थाना प्रभारी सुनील बेड़ा की ओर से किया गया।

थाना प्रभारी सुनील बेड़ा ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में एसपी वंदिता राणा की ओर से टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। टीम की ओर से मुखबिर तंत्र को अलर्ट कर निगरानी रखी जा रही थी।

इसी बीच मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए शास्त्री नगर जयपुर निवासी दीपक पारीक (31) पुत्र जुगल किशोर और किशनगढ़ निवासी देवेंद्र (23) पुत्र दुर्गा लाल को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से सातवाहन बरामद किए गए हैं।

अलग-अलग जिलों में भी की वारदात

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र से बजरंगगढ़ चौराहा माता मंदिर के पास से स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। दोनों आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे के आदी हैं। दोनों भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाकर वाहनों की चोरी करते हैं। बाद में उन्हें मॉडिफाई कर या उनके पार्ट्स बेच देते हैं। आरोपियों के द्वारा किशनगढ़ जयपुर सहित अन्य जिलों में भी वारदातों को अंजाम दिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास