गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. SP राजेश यादव के निर्देशन में कार्रवाई की गई. अवैध गोदाम पर छापा मार कर भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए गए. देवांशु होटल वाली गली में एक मकान में कार्रवाई की गई.
लाखों रुपए के पटाखे जब्त किए गए. विक्रेता पटाखों के भंडारण का कोई खास दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए. आरोपी दीपेश कुमार और अशोक कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया. उदेई मोड़ थाना प्रभारी लाखन सिंह की टीम ने कार्रवाई की.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 115






