Poola Jada
Home » राजस्थान » 3 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की गई 7 बाइक भी बरामद

3 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की गई 7 बाइक भी बरामद

ब्यावर: सिटी थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 7 बाइकें भी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों में हीरालाल जीतू उर्फ जितेन्द्र भाटी और किशोर भाटी शामिल है.

जिलेभर में हो रही दुपहिया वाहनों की लगातार चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम को लगाया गया. टीम के अथक प्रयासों और मुखबिर की सूचना से कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया और गोपनीय तरीके से टीम के सदस्यों द्वारा संदिग्धों की निगरानी की गई. पूरी तरह से आश्वस्त होने के उपरांत टीम ने सटीक योजना तैयार की.

सही समय का इंतजार कर कार्रवाई करते हुए कुल 3 आरोपियों को दस्तयाब कर चोरी की गई मोटरसाईकिलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की. आरोपियों के कब्जे से कुल 7 मोटरसाइकिल बरामद की गई है. आरोपियों से पूछताछ पर पाया कि आरोपीगण अपने महंगे शौक मौज को पूरा करने के लिये दुपहिया वाहनों को चुरा कर औने-पौने दामों में बेच देते थे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines