Poola Jada
Home » राजस्थान » चौमूं में 23 पेटी अवैध देसी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार:वाहन जब्त, तस्करी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ; विभाग की कार्रवाई रहेगी जारी

चौमूं में 23 पेटी अवैध देसी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार:वाहन जब्त, तस्करी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ; विभाग की कार्रवाई रहेगी जारी

चौमूं क्षेत्र में आबकारी विभाग ने शुक्रवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। राजावास क्षेत्र के खोराबीसल गांव में मुखबीर की सूचना पर टीम ने दबिश देकर एक कार से 23 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की। कार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी निरीक्षक भानुमति गोगावत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 23 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई। इसमें कुल 1162 पव्वे शराब के थे। टीम ने मौके से एक वाहन भी जब्त किया, जिसमें शराब की पेटियां भरी हुई थीं।

कार्रवाई के दौरान आरोपी राजू यादव पुत्र भंवरलाल यादव निवासी खोराबीसल को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब तस्करी के उद्देश्य से रखी गई थी।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई और किसे सप्लाई की जानी थी। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक