कोयला चोरी और धोखाधड़ी के मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे वांटेड इनामी बदमाश अयूब खान उर्फ राजा भैया को पाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से चलाए जा रहे वांछित इनामी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
SP पूजा अवाना ने बताया- गुढ़ाएंदला मे फरार मुख्य अभियुक्त अयूब खान उर्फ राजा भैया पुत्र सुहैल खान पठान को गिरफ्तार किया गया है। पेशे से व्यापारी अयूब खान यूपी के अमेठी क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे के सिधियावां गांव का रहने वाला है। वह दो साल से फरार चल रहा था।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 11 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। वह वृत स्तरीय टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल था। घेवर राम एएसआई, सुखाराम कॉन्स्टेबल वांछित ईनामी अपराधी अयूब खान उर्फ राजा भैया को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 255





