Home » राजस्थान » बीकानेर में लाइब्रेरी की छत से गिरी युवती की मौत:तीसरी मंजिल पर पैर फिसलने से नीचे गिरी, इलाज के दौरान दम तोड़ा

बीकानेर में लाइब्रेरी की छत से गिरी युवती की मौत:तीसरी मंजिल पर पैर फिसलने से नीचे गिरी, इलाज के दौरान दम तोड़ा

बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित एक लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से गिरी युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये युवती लाइब्रेरी में पढ़ती थी और वहां पैर फिसलने के कारण तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। युवती बम्बलू निवासी रामरतन जाट की बेटी दुर्गा जाट थी।

व्यास कॉलोनी पुलिस के अनुसार गुरुवार को ये लड़की लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गई थी। तीसरी मंजिल से अचानक पैर फिसलने के कारण वो नीचे आ गिरी। उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोट लगी थी। सिर में भी गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद व्यास कॉलोनी पुलिस लाइब्रेरी और पीबीएम अस्पताल पहुंची। युवती के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया। शव को बिना पोस्टमॉर्टम ही परिजन ले गए।

व्यास काॅलोनी पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्ट्या इसे दुर्घटना ही माना गया है। इसके बाद भी पुलिस लाइब्रेरी में घटना स्थल का मुआयना करके जांच कर रही है। दुर्गा लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। तीसरी मंजिल पर चढ़ते समय सीढ़ियों से उसका पैर फिसलने की बात कही जा रही है। वहीं से वो सीधे नीचे आ गिरी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास