Home » राजस्थान » मुखबिरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या:जंगल में शव को जलाया, राख को तालाब में फेंका; 6 आरोपी गिरफ्तार

मुखबिरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या:जंगल में शव को जलाया, राख को तालाब में फेंका; 6 आरोपी गिरफ्तार

मुखबिरी के शक में युवक का घर से अपहरण कर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया। अगले दिन आरोपी फिर जंगल पहुंचे और शव को जलाकर उसकी राख को तालाब में फेंक दिया।

मामला चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा के कनेरा थाना क्षेत्र का है। जहां थाना पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चित्तौड़गढ़ एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया-कनेरा थाना क्षेत्र के श्रीपुरा निवासी लाभचंद धाकड़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 25 अप्रैल की शाम को वह और उसका बेटा कालूराम श्रीपुरा में अपने घर पर थे। इस दौरान देणीपुरिया निवासी सुनील धाकड़ अपने 2-3 साथियों के साथ घर पहुंचा। सुनील ने कालूराम को घर के बाहर बुलाया। इसके बाद मुखबिरी का आरोप लगाकर उसे जबरदस्ती कार में बिठा लिया। 30 मिनट बाद दो अन्य लोग घर आए और कालूराम का मोबाइल मांगा। मना करने पर उन्होंने धमकी दी कि मोबाइल नहीं दने पर कालूराम की जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद दोनों लोग जबरन कालूराम का मोबाइल लेकर चले गए। लाभचंद ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने बेटे की काफी तलाश की। मगर उसका कोई पता नहीं चला।

थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया-रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य आरोपी मन्नालाल उर्फ सुनील धाकड़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सुनील ने बताया कि उसने और उसके साथियों को कालूराम पर मुखबिरी का शक था। इस पर उसे घर से उठाया। इसके बाद वे कालूराम के खेली गांव के पास खेतों में ले गए जहां उससे मारपीट की। इस दौरान कालूराम की मौत हो गई।

जंगल में शव को जलाकर राख तालाब में फेंकी पुलिस ने बताया-25 जुलाई को मारपीट के बाद आरोपियों ने कालूराम के शव को घाटारानी के जंगल में फेंक दिया। अगले दिन सुनील अपने साथ राजेश गुर्जर, गणेश मारवाड़ा और निर्भयराम उर्फ कालू कच्छावा के साथ वापस मौके पर पहुंचा। जहां उन्होंने शव पर लकड़ी, कपूर, पेट्रोल और सॉल्यूशन डालकर जला दिया। इसके बाद राख को कट्टे में भरकर सरोदा (मध्य प्रदेश) के तालाब में बिखेर दिया।

पुलिस ने बताया-आरोपियों की निशानदेही पर जहां शव को जलाया और जिस तलाबा में राख को बिखेरा,उन स्थानों से एफएसएल टीम की सहायता से सबूत एकत्रित किए।

ये आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बताया-मामले में मन्नालाल उर्फ सुनील (32), राजेश गुर्जर (34), शाहरूख पठान (32), अब्दुल मलिक (21) निवासी कनेरा, निर्भयराम (32) निवासी नीमच और हरिओम पाटीदार (25) निवासी निंबाहेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक