Home » राजस्थान » जयपुर ‘द पैलेस स्कूल’ को बम से उड़ाने की धमकी:ऑफिशियल आईडी पर भेजा ई-मेल, टीचर्स-स्टूडेंट्स को निकाला गया बाहर

जयपुर ‘द पैलेस स्कूल’ को बम से उड़ाने की धमकी:ऑफिशियल आईडी पर भेजा ई-मेल, टीचर्स-स्टूडेंट्स को निकाला गया बाहर

जयपुर के ‘द पैलेस स्कूल’ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह स्कूल प्रशासन को धमकी भरा ई-मेल मिला है। माणकचौक थाना पुलिस सहित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल को खाली करवा। बम और डॉग स्क्वॉयड टीम की मदद से तलाशी ली गई। स्कूल में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर राहत की सांस ली गई।

SHO (माणक चौक) धर्म सिंह ने बताया- सिटी पैलेस स्थित ‘द पैलेस स्कूल’ को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल किया गया था। स्कूल की ऑफिशियल मेल आईडी पर रविवार रात 7:55 बजे धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। सोमवार सुबह स्कूल खुलने पर स्टाफ व स्टूडेंट्स पहुंचे। इस दौरान स्कूल प्रशासन ने ऑफिशियल मेल आईडी चेक की। धमकी भरे ई-मेल में स्कूल को बम से उड़ाने के लिखा हुआ था। बम की धमकी मिलने पर स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी के साथ दहशत फैल गई।

डेढ़ घंटे तलाशी, नहीं मिला कुछ

स्कूल प्रशासन की सूचना पर माणक चौक थाने के जाब्ते सहित पुलिस अफसरों ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने बम व डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाने के साथ ही पूरे स्कूल को खाली करवाया। बम व डॉग स्क्वॉयड की टीम ने पूरे स्कूल की तलाशी ली। सर्च के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु स्कूल व उसके आस-पास नहीं मिलने पर राहत की सांस ली। करीब डेढ़ घंटे तलाशी के बाद स्कूल को भेजा धमकी भरा ई-मेल फेक होने का पता चला। पुलिस की ओर से FIR दर्ज कर ई-मेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

सवा महीने पहले भी मिली थी धमकी ‘द पैलेस स्कूल’ को करीब सवा महीने पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पिछली बार भी 15 जून (रविवार) को स्कूल की ऑफिशियल मेल पर बस से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास