Home » राजस्थान » अजमेर में डीजे बंद कराने पर भड़के कांवड़िए:पुलिसकर्मियों से की हाथापाई; मुहामी-बुबानी मार्ग पर धरने पर बैठ; समझाइश के बाद मामला शांत हुआ

अजमेर में डीजे बंद कराने पर भड़के कांवड़िए:पुलिसकर्मियों से की हाथापाई; मुहामी-बुबानी मार्ग पर धरने पर बैठ; समझाइश के बाद मामला शांत हुआ

अजमेर में डीजे बंद कराने पर कांवड़िए भड़क गए। पुलिस की रोक-टोक से नाराज कांवड़ियों ने मौके पर मौजूद तीन पुलिसकर्मियों को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उनको घेरकर धक्का मुक्की भी करते रहे। डीजे ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने मुहामी-बुबानी मार्ग पर धरना दे दिया।

मामला बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। घटना सोमवार दोपहर जिले के गेगल थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर सीओ रामचंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और समझाइश की गई जिसके बाद मामला शांत हुआ।

अब देखिए, विवाद से जुड़ी PHOTOS…

डीजे बंद करने बाद कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
डीजे बंद करने बाद कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
पुलिस की रोक-टोक से नाराज का कावड़ियों ने मुहामी-बुबानी मार्ग पर धरना दे दिया।
पुलिस की रोक-टोक से नाराज का कावड़ियों ने मुहामी-बुबानी मार्ग पर धरना दे दिया।
डीजे बंद करने की चेतावनी के बावजूद कांवड़ियों ने पिकअप वाहन पर तेज डीजे बजाते हुए यात्रा आरंभ की, जिस पर कम्पू के पास मौजूद पुलिस ने डीजे रोकने का प्रयास किया।
डीजे बंद करने की चेतावनी के बावजूद कांवड़ियों ने पिकअप वाहन पर तेज डीजे बजाते हुए यात्रा आरंभ की, जिस पर कम्पू के पास मौजूद पुलिस ने डीजे रोकने का प्रयास किया।
कांवड़ियों ने पुलिस कर्मचारी से धक्कामुक्की की।
कांवड़ियों ने पुलिस कर्मचारी से धक्कामुक्की की।

अभी तक किसी न कोई शिकायत नहीं दी सीओ रामचंद्र चौधरी ने मामले में कहा कि रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने डीजे बंद रखने की बात कही थी। आज जब कावड़ यात्रा निकाली तो गांव के कुछ युवाओं ने डीजे बजाया गया। इस पर गांव के दो पक्षों में डीजे बंद करने को लेकर विवाद हुआ। डीजे का ड्राइवर मौके से भाग गया। दोनों पक्षों से समझाइए इस कर मामला शांत करवाया। कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS