बीकानेर में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। डूंगर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन करने के बाद जब छात्र नेशनल हाईवे 11(बीकानेर-जयपुर) की ओर बढ़े तो पुलिस ने रोका, इस दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मचारियों से धक्का मुक्की भी की। पुलिस ने 5 छात्रों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 11 बजे ABVP के छात्र डूंगर कॉलेज में एकत्रित हुए। छात्रों का आरोप था कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2023 में छात्र संघ चुनावों पर रोक लगा दी थी। इसी के विरोध में छात्रों ने गहलोत का पुतला फूंका। कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया।
अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…



नेशनल हाईवे की तरफ बढ़े तो पुलिस ने रोका जब छात्र पुतला लेकर नेशनल हाईवे की तरफ बढ़े, तो जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं को पुलिस ने जबरन जीप में बिठाकर थाने ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान अन्य छात्रों के विरोध करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। ABVP के संयोजक मोहित जाजड़ा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा।
