Home » राजस्थान » सरकारी जमीन को फेक डॉक्युमेंट से बेचा, 2 अरेस्ट:98.50 लाख रुपए में किया सौदा, गैंग में शामिल दिल्ली-हरियाणा के मेंबर

सरकारी जमीन को फेक डॉक्युमेंट से बेचा, 2 अरेस्ट:98.50 लाख रुपए में किया सौदा, गैंग में शामिल दिल्ली-हरियाणा के मेंबर

भारत सरकार की ओर से जब्त जमीनों को सेबी के फेक डॉक्युमेंट से बेचने वाली जालसाज गैंग का जयपुर पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश किया है। बजाज नगर थाना पुलिस ने दो भूमाफियाओं को अरेस्ट कर फेक डॉक्युमेंट व सील मोहरे बरामद की है। गिरोह में दिल्ली-हरियाणा के मेंबर भी शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है।

डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया- धोखाधड़ी में आरोपी प्रमोद कुमार तातेड (49) निवासी बिलाडा जोधपुर और श्रवण रणवा उर्फ सुरेश रणवा (40) निवासी लोसल सीकर को अरेस्ट किया गया है। पिछले दिनों धोखाधड़ी के दर्ज मामले में आरोपी भूमाफिया प्रमोद कुमार तातेड (जैन) को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में उसने सरकारी जमीन को सेबी के फेक डॉक्युमेंट से सौदा कर बेचना स्वीकार किया। गिरोह के मेंबर श्रवण उर्फ सुरेश रणवा का नाम सामने आने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसको भी अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सेबी के नाम से बने फेक डॉक्युमेंट व सील मोहरे बरामद की है।

फेक डॉक्यूमेंट-सील मोहरे बनवाई ACP (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया ने बताया- भारत के विभिन्न राज्यों में PACL AND PGFL संस्था की जमीनों को CBI व ED भारत सरकार की ओर से जब्त की गई। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की ओर से जब्त सम्पति की नीलामी के जरिए बेचकर निवेशकों को सरकार पेमेंट कर रही है।

भारत सरकार की ओर से उक्त जमीनों को बेचने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज आर.एम.लोढा की कमेठी गठित कर रखी है। कमेठी की ओर से गाइड लाइन के अनुसार सेबी की वेबसाइट पर भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित PACL AND PGFL संस्था की जब्त सम्पतियों की लिस्ट उपलब्ध है।

पूछताछ में आरोपी प्रमोद कुमार जैन ने बताया- वेबसाइट से कागजों का प्रिंट निकाल कर दिल्ली निवासी अमन से सेबी की फर्जी सील मोहर तैयार करवाई गई। बगरू जमीन के कागज तहसील से निकलवा कर हरियाणा निवासी अमर सिंह से फेक तैयार करवाए गए।

बैंककर्मियों से मिलकर डीडी करवाया क्लियर

SHO (बजाज नगर) पूनम चौधरी ने बताया- सेबी के फेक डॉक्यूमेंट से बगरू स्थित जमीन का सौदा अमित कुमार बंसल से 98.47 लाख रुपए में तय किया। सेबी के अकाउंट का 14.77 लाख रुपए का डीडी भी अमित कुमार से ले लिया। सिरसा हरियाणा के दि सिरसा केंद्रीय सहकारी लिमिटेड बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत करके डीडी को संदीप नाम के व्यक्ति के बैंक अकाउंट में क्लियर करवा लिया। सेबी के नाम से लिए रुपयों को धोखाधड़ी कर हड़प लिए। धोखाधड़ी में शामिल दिल्ली-हरियाणा के शामिल मेंबर सहित अन्य शातिरों की पुलिस टीम तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय