Home » राजस्थान » चांदी के कड़े चमकाने के नाम पर ठगी:चौमूं में महिला ने बदलने की कोशिश की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी के कड़े चमकाने के नाम पर ठगी:चौमूं में महिला ने बदलने की कोशिश की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौमूं शहर में चांदी के कड़े चमकाने के बहाने ठगी का मामला सामने आया है। भोजलावा रोड स्थित राधाबाग कॉलोनी में एक संदिग्ध महिला ने लोगों को झांसे में लेकर चांदी के असली कड़े बदलने का प्रयास किया।

महिला खुद को कड़े चमकाने वाली बताकर कॉलोनी में घुसी। उसने एक घर की महिलाओं को अपनी बातों में उलझाकर उनसे चांदी के कड़े ले लिए। संदेह होने पर आसपास के लोगों ने महिला को पकड़ लिया। उन्होंने तुरंत चौमूं पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। जांच के दौरान महिला के पास से असली और नकली चांदी के कड़े बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला का नाम कमोद उर्फ कमली बावरिया है। वह पहले भी इस तरह की वारदातों में संलिप्त रही है।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि महिला के साथ कोई अन्य साथी भी शामिल है या नहीं। चौमूं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के ठगों से सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति को कीमती सामान चमकवाने या सफाई कराने के लिए न दें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चाइनीज मांझे की 15 चरखियां जब्त:मकर संक्रांति से पहले प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

मकर संक्रांति पर्व से पहले प्रशासन ने चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार को लक्ष्मणगढ़ में चलाए