Home » राजस्थान » महिला कॉन्स्टेबल की बच्ची लापता, थाने में मचा हड़कंप:15 मिनट बाद मंदिर में मिली ढाई साल की मासूम, महिला के पीछे-पीछे चली गई

महिला कॉन्स्टेबल की बच्ची लापता, थाने में मचा हड़कंप:15 मिनट बाद मंदिर में मिली ढाई साल की मासूम, महिला के पीछे-पीछे चली गई

अजमेर के महिला थाने में कार्यरत महिला कॉन्स्टेबल की ढाई साल की मासूम बेटी थाने के बाहर से गुरुवार को लापता हो गई। जब बच्ची आसपास नहीं मिली तो थाने में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस भी हरकत में आ गई। अलवर गेट थाना पुलिस और महिला थाने के स्टाफ के द्वारा आसपास तलाश की गई। महिला थाने से कुछ दूरी पर बच्चे एक मंदिर में बैठी हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, महिला थाने में एक महिला कॉन्स्टेबल कार्यरत है। जिसकी ढाई साल की मासूम बच्ची महिला थाने में ही खेल रही थी। वह खेलते खेलते थाने से बाहर निकली और एक महिला के पीछे-पीछे चली गई। बच्ची कुछ दूर पर स्थित एक मंदिर में जाकर बैठ गई। जब बच्ची थाना परिसर में नहीं दिखाई दी तो हड़कंप मच गया।

महिला के पीछे-पीछे मंदिर चली गई बच्ची सूचना मिलने पर महिला थाना और अलवर गेट थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस की ओर से आसपास तलाश की गई। इसकी सूचना कंट्रोल पर दी गई। कंट्रोल के जरिए वायरलेस पर तलाश करने की सूचना दी गई। वही तलाश करने के करीब 15 मिनट बाद बच्ची एक मंदिर में बैठी हुई मिली। बच्ची एक पड़ोस में रहने वाली महिला के पीछे-पीछे मंदिर चली गई थी। नाबालिग बच्ची के मिलने के बाद स्टाफ ने राहत की सांस ली।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।