Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को रामदेवरा आएंगे:लोकदेवता बाबा रामदेव नैत्र कुम्भ समारोह का करेंगे शुभारंभ, 2KM पैदल जाएंगे मंदिर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को रामदेवरा आएंगे:लोकदेवता बाबा रामदेव नैत्र कुम्भ समारोह का करेंगे शुभारंभ, 2KM पैदल जाएंगे मंदिर

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर रामदेवरा आएंगे। निर्धारित यात्रा कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे रामदेवरा हेलीपेड पहुंचेंगे। हेलीपेड से रवाना होकर मुख्यमंत्री लोकदेवता बाबा रामदेव पैनोरमा पहुंच कर पैनोरमा का अवलोकन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत करेगें। इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा दो किलाेमीटर पदयात्रा करते हुए पैनोरमा से बाबा रामदेव मंदिर पहुंच कर लोक देवता बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।

बाबा रामदेव नैत्र कुम्भ समारोह का शुभारंभ करेंगे निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 1.55 बजे रामदेवरा मंदिर से प्रस्थान कर रामदेवरा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर लोकदेवता बाबा रामदेव नैत्र कुम्भ समारोह का विधिवत शुभारंभ करेंगे। शर्मा इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर दोपहर बाद 3.25 बजे हेलीपेड रामदेवरा से फलौदी एयरपोर्ट के लिये रवाना होंगे एवं फलौदी एयरपोर्ट से दोपहर बाद 3.45 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

गौरतलब है कि रामदेवरा में पहली बार नेत्र कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन सीएम भजनलाल द्वारा किया जाएगा। जिसमें लाखों लोगों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। साथ ही उन्हें निशुल्क चश्मा का वितरण किया जाएगा। इसको लेकर पिछले 1 महीने से भी अधिक समय से तैयारियां की जा रही थी। अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय