Home » राजस्थान » विद्याश्रम स्कूल पर पेरेंट्स ने लगाए गंभीर आरोप:बोले- फीस के लिए बच्चों को कैद कर किया गया भेदभाव, नहीं करेंगे बर्दाश्त

विद्याश्रम स्कूल पर पेरेंट्स ने लगाए गंभीर आरोप:बोले- फीस के लिए बच्चों को कैद कर किया गया भेदभाव, नहीं करेंगे बर्दाश्त

जयपुर के बजाज नगर स्थित विद्याश्रम स्कूल में स्टूडेंट्स को कैद कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में पेरेंट्स विद्याश्रम स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है।

इस दौरान पैरंट्स ने स्कूल प्रबंधन पर अपने बच्चों के साथ भेदभाव कर उन्हें कैद करने का आरोप भी लगाया। पैरंट्स का कहना था- फीस के लालच में स्कूल प्रबंधन बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। सरकार को इस पूरे मामले पर सख्त एक्शन लेना चाहिए।

स्कूल पहुंचे पेरेंट्स ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
स्कूल पहुंचे पेरेंट्स ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

पेरेंट्स का आरोप- फीस में की जा रही है फीस बढ़ोतरी

दरअसल, अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन कोर्ट के फैसले की अवहेलना कर रहा है। कोर्ट द्वारा स्कूल को निर्देशित किया गया था कि कोविड महामारी से पहले जितनी फीस की जा रही थी। उसी फीस को यथावत रखकर फीस वसूली की जाए।

इसके बाद से अब तक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन द्वारा लगातार फीस में बढ़ोतरी की जा रही है। ऐसे में जिन अभिभावकों ने कोर्ट के फैसले के अनुरूप फीस जमा नहीं कराई है।

उनके बच्चों को स्कूल प्रबंधन परेशान और प्रताड़ित कर रहा है। जबकि इस समय स्कूल में परीक्षाएं चल रही है। लेकिन काफी बच्चों को सिर्फ फीस की वजह से परीक्षा तक में नहीं बैठने दिया जा रहा है।

पेरेंट्स के बढ़ते विरोध के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत किया।
पेरेंट्स के बढ़ते विरोध के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत किया।

स्कूल ने बच्चों को किया कैद विद्याश्रम स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ने वाली उर्वशी खन्ना ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा तानाशाही की जा रही है। कोर्ट के फैसलों की अवहेलना करते हुए हमारे बच्चों को हाउस अरेस्ट तक कर लिया गया है। उनके साथ भेदभाव कर उन्हें एग्जाम में नहीं बैठने दिया जा रहा है। आज सिर्फ चुनिंदा बच्चों को अलग बैठाया गया। जि

से किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज हमने स्कूल प्रबंधन से इस पूरे मामले के समाधान की मांग की है। क्योंकि स्कूल प्रबंधन की इस हरकत की वजह से सैकड़ों बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को भी इस पूरे मामले पर ध्यान देते हुए स्कूल के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

विद्याश्रम स्कूल में पिछले 5 साल से अपने बच्चों को पढ़ने वाले हरिमोहन ने बताया कि साल 2017-18 में भी स्कूल प्रबंधन ने इसी तरह से अचानक 50% तक फीस बढ़ा दी थी। इसके बाद हम कोर्ट में इस मामले को लेकर गए। जहां कोर्ट ने स्कूल एक्ट के तहत फीस बढ़ाने के आदेश दिए। आज भी हमारे बच्चों की अगस्त और सितंबर महीने तक की फीस जमा है।

लेकिन हम कोर्ट के फैसले के अनुरूप फीस जमा कर रहे हैं। जो स्कूल प्रबंधन को नागवार गुजर रहा है। यही वजह है कि उन्होंने हमारे बच्चों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इसके खिलाफ आज 50 से ज्यादा पेरेंट्स स्कूल में इकट्ठा हुए थे। अभी स्कूल प्रबंधन ने हमें शाम तक इस मामले के समाधान का आश्वासन दिया है लेकिन अगर यह समाधान नहीं हुआ। तो हम आगे भी कानूनी तौर पर इस लड़ाई को लड़ेंगे।

फीस बढ़ोतरी को लेकर पिछले लंबे समय से विद्या आश्रम स्कूल के खिलाफ पेरेंट्स कोर्ट में लड़ रहे है।
फीस बढ़ोतरी को लेकर पिछले लंबे समय से विद्या आश्रम स्कूल के खिलाफ पेरेंट्स कोर्ट में लड़ रहे है।

बच्चों पर प्रताड़ित कर रहा स्कूल

डॉ. बकुल देव ने कहा कि हम हमारे बच्चों को पिछले 10 से 12 साल से इसी स्कूल में पढ़ा रहे हैं। फीस बढ़ोतरी इतना ज्यादा मैटर नहीं करता है। कोर्ट के फैसले के बाद जो भी डिफरेंस अमाउंट होगा। वो देने में हमें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा हमारे बच्चों के साथ बहुत गलत व्यवहार किया गया है। उन्हें अलग बैठाया गया, परीक्षा तक नहीं देने दी गई।

रनिंग स्कूल में सेशन के बीच में बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना पूरी तरह गलत है। इस व्यवहार से बच्चों में हीन भावना पैदा हो गई है। वह मानसिक रूप से परेशान है। हम इस व्यवहार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वहीं इस पूरे मामले पर हमने स्कूल प्रबंधन से भी बातचीत का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय