जयपुर: JDA के अभियंता संवर्ग को लेकर बड़ी खबर मिल रही है. JDA का JENs और AENs का कैडर खत्म किया. इन पदों पर JDA अब भर्ती नहीं कर सकेगा. वित्त विभाग ने JDA का कैडर स्ट्रैन्थ रिव्यू स्वीकृत किया है.
इसके अनुसार भविष्य में कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता पदों पर नियुक्ति UDH ही करेगा. JENs के 60 पदों पर भर्ती की JDA की प्लानिंग थी. लेकिन अब स्वीकृत कैडर स्ट्रैन्थ रिव्यू के अनुसार JDA स्तर पर इन पदों पर भर्ती नहीं की जाएगी.
JDA का JENs और AENs का कैडर किया खत्म, इन पदों पर JDA अब नहीं कर सकेगा भर्ती, वित्त विभाग ने JDA का कैडर स्ट्रैन्थ रिव्यू किया है.
कैडर स्ट्रैन्थ रिव्यू के सरकार को भेजे प्रस्ताव में सिफारिश थी. JDA ने कनिष्ठ अभियंता सिविल के 60 पद बढ़ाने और सहायक अभियंता सिविल के 5 पद बढ़ाने सिफारिश की थी, लेकिन फाइनल किए गए स्वीकृत रिव्यू में पद नहीं बढ़ाए.






