Home » राजस्थान » चोरी से पहले बिजली मीटर के तार काटे:युवक नींद से जागा, तब रसोई का गेट खुला मिला, नगदी चुराकर भागे

चोरी से पहले बिजली मीटर के तार काटे:युवक नींद से जागा, तब रसोई का गेट खुला मिला, नगदी चुराकर भागे

सीकर के धोद थाना इलाके में चोरी का मामला सामने आया है। जिस दौरान चोरी हुई तब परिवार के लोग मकान में ही सोए थे। रात को लाइट नहीं आई तो परिवार के युवक की नींद खुली। तब उसे चोरी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में धोद के सिहोट बड़ी गांव निवासी विक्रम चोटिया ने रिपोर्ट दी है कि रात को करीब 10 बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। करीब 1:30 बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि घर पर लाईट ही नहीं आ रही है। विक्रम को रसोई का गेट खुला हुआ मिला।

जब उसने रसोई में जाकर देखा तो वहां गैस सिलेंडर, फ्रीज के ऊपर रखे हजारों रुपए भी नहीं मिले। विक्रम और उसके परिवार के लोगों ने आसपास देखा तो कुछ पैरों के निशान मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास