Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में बुजुर्ग महिला से चेन लूट का VIDEO:बदमाशों ने आंखों में मिर्च फेंककर धक्का मारा, बाइक पर भागे

जयपुर में बुजुर्ग महिला से चेन लूट का VIDEO:बदमाशों ने आंखों में मिर्च फेंककर धक्का मारा, बाइक पर भागे

जयपुर में मंदिर से घर लौट रही महिला के गले से चेन तोड़ने की वारदात होना सामने आया है। बदमाशों ने पहले महिला पर मिर्च पाउडर फेंका। इसके बाद चेन तोड़कर बाइक पर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार बदमाश चेन तोड़ते नजर आए है। महिला ने शिप्रा पथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

चेन लूट की वारदात की तस्वीर-

शांति नगर दुर्गापुरा निवासी सुशीला देवी मंदिर से घर आती। सामने से बाइक पर आते दो बदमाश।
शांति नगर दुर्गापुरा निवासी सुशीला देवी मंदिर से घर आती। सामने से बाइक पर आते दो बदमाश।
बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला को पकड़कर धक्का देकर सड़क पर गिराया।
बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला को पकड़कर धक्का देकर सड़क पर गिराया।
महिला के गले पर झपट्‌टा मारकर चेन तोड़कर भागते हुए।
महिला के गले पर झपट्‌टा मारकर चेन तोड़कर भागते हुए।
महिला के चिल्लाने पर बदमाशों के पीछे भागते कॉलोनी के लोग।
महिला के चिल्लाने पर बदमाशों के पीछे भागते कॉलोनी के लोग।

पुलिस ने बताया- शांति नगर दुर्गापुरा निवासी सुशीला देवी (65) मंगलवार शाम 7.45 बजे जैन मंदिर में दर्शन करके घर लौट रही थी। घर से 200 मीटर दूरी पर बाइक सवार दो युवक सामने से आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने हाथ में मिर्च पाउडर ले रखा था। उसने महिला मिर्च पाउडर फेंका। महिला ने आंख का ऑपरेशन होने के कारण चश्मा पहना हुआ था। इस कारण आंख में मिर्च पाउडर नहीं गिरा।

बदमाश ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया और चेन तोड़कर भाग गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर एक महिला और एक व्यक्ति भागकर आए। उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह उन्हें पकड़ नहीं पाए।

कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज देखें है। फुटेज में बाइक पर दोनों बदमाश नजर आए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS