Home » राजस्थान » महिला की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार:दीवार पर सिर मारकर किया था मर्डर, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा

महिला की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार:दीवार पर सिर मारकर किया था मर्डर, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा

अजमेर में पत्नी की हत्या करने वाले ऑटो ड्राइवर पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चार जुलाई को शराब के नशे में पत्नी को मौत के घाट उतारा था। गिरफ्तार आरोपी से क्लॉक टावर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले का खुलासा एसपी वंदिता राणा ने मंगलवार को किया।

एसपी वंदिता राणा ने बताया कि क्लॉक टावर थाने में सूचना मिली थी कि एक महिला की सीढ़ी से गिरने पर मौत हो गई है। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और महिला को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में पहुंच कर पोस्टमार्टम करवाया था। महिला के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही थी। शुरुआत में परिवार वाले सीमा के सीढ़ियों से गिरने से मौत होना बता रहे थे। सख्ती से पूछताछ की गई तो देवर और देवरानी ने बताया कि महिला के पति ने उससे मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले में मुकदमा दर्ज कर पति खटीक मोहल्ला निवासी लक्ष्मण खटीक (40) को गिरफ्तार कर लिया। सीमा की यह दूसरी शादी थी। महिला 6 साल से रह रही थी। पूर्व पति की मौत हो चुकी थी। महिला के 2 साल की बच्ची भी है।

एसपी ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है। रोजाना पत्नी से शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा भी होता था। आवेश में आकर उसने इतनी मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। जांच में सामना आया कि आरोपी ने पत्नी को दीवार पर सिर मारा था। जिससे उसकी गहरी चोट आने पर मौत हो गई। एसपी ने बताया कि शुरुआती में परिवार के लोग घबरा गए थे। जिसके चलते उन्होंने गुमराह करने की कोशिश की थी। लेकिन बाद में कॉर्पोरेट करके उन्होंने घटना की पूरी जानकारी दी। मामले में अनुसंधान जारी है। परिवार अभी भी शक के घेरे में है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर