Home » राजस्थान » उदयपुर में बेकाबू हुआ ट्रेलर,10 फीट गहरी खाई में गिरा:केबिन में दबे रह गए ड्राइवर समेत 2 की मौत, हर तरफ फैल गया आटा

उदयपुर में बेकाबू हुआ ट्रेलर,10 फीट गहरी खाई में गिरा:केबिन में दबे रह गए ड्राइवर समेत 2 की मौत, हर तरफ फैल गया आटा

उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर बेकाबू हुआ ट्रेलर खाई में गिर गया। हादसे में ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई। हादसा हाईवे पर रात करीब 1 बजे खोखरिया नाल सुरंग की पास हुआ हुआ। ट्रेलर गोगुंदा की ओर से पिंडवाड़ा की तरफ जा रहा ट्रेलर खोखरिया नाल के पास डिवाइडर से टकराकर 10 फीट गहरी खाई में गिर गया।

खाई में गिरने से ट्रोले का केबिन पूरी तरह तहस नहस हो गया। उसमें ड्राइवर और परिचालक दब गए। उनकी मौत हो गई। ट्रेलर के पीछे भरे आटे के कट्टे भी बिखर गए। चारों तरफ आटा बिखर गया। हादसे में चालक और खलासी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बेकरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को बाहर निकलवा कर बेकरिया अस्पताल में पहुंचवा कर मोर्चरी में रखवाया।

मृतकों की शिनाख्त की जाएगी

बाद में ट्रेलर पर लिखे नंबरों के आधार पर ट्रांसपोर्टर के जरिए संबंधित ट्रेलर मालिक तक सूचना कराई। बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि चालक-खलासी के परिवारजनों के आने के बाद ही मृतकों की शिनाख्त की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील