Home » राजस्थान » बस स्टैंड पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव:2 साल से गांव में ही मजदूरी करता था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बस स्टैंड पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव:2 साल से गांव में ही मजदूरी करता था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

पाली में एक युवक का शव बस स्टैंड के पास एक पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच बॉडी को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया और उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी।

घटना तखतगढ़ थाना क्षेत्र के बलाना गांव की है। तखतगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल पदमाराम ने बताया कि बलाना गांव के बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह पेड़ से युवक का शव लटका होने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बॉडी को उतारकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

मृतक की पहचान बलाना गांव निवासी 27 साल के ललित पुत्र सांकलाराम के रूप में हुई। मृतक शादीशुदा था। जो पहले बाहर काम करता था और पिछले करीब 2 साल से गांव में ही मजदूरी का काम कर रहा था। युवक ने यह कदम क्यों उठाया इसको लेकर फिलहाल कोई कारण सामने नहीं आया है। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक का ससुराल जालोर जिले में बताया जा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास