Home » राजस्थान » टायर फटने से अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी बोलेरो, हादसे में 2 की मौत

टायर फटने से अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी बोलेरो, हादसे में 2 की मौत

जयपुर: चाकसू NH52 पर आज शाम को  हाइवे पर चलती एक बोलेरो कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में कार कार सवार एक बालिका सहित एक व्यक्ति की मौत हो गई.

चाकसू थाना ASI मनमोहन सिंह ने बताया कि टोक से जयपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर हाइवे पर ही पलट गई जिसमे कार सवार प्रकाश मीणा(45) व प्रियंका (5) निवासी हथोना टोक की मौके पर ही मोत हो गई वही कार चालक रामवतार मीणा गम्भीर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

दोनों शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त कार मे एक ही परिवार के करीब 6-7 लोग सवार थे सभी को हल्की चोटे भी लगी है ये सभी लोग अपने गांव हथोना टोक से जयपुर किसी रिश्तेदार के यहा गृह प्रवेश के कार्यक्रम में जा रहे थे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines