Home » राजस्थान » कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

श्रीगंगानगर: आज जिले के सादुलशहर कस्बे में एक कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लग गई जिससे करीब दस लाख रुपये का नुक्सान हो गया.

जानकारी के मुताबिक़ वार्ड ग्यारह में गुप्ता नर्सिंग होम के सामने एक दूकान में आज शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई. दूकान में आरो प्लांट भी लगा हुआ था और कन्फैक्शनरी का सामन भी भारी मात्रा में था. आग लगने के समय दुकानदार दुकान को बंद कर घर खाना खाने गया था

आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. मौके पर जमा लोगो ने दूकान से सामन बाहर निकाला. इस हादसे में करीब दस लाख रुपये का सामन जलकर ख़ाक हो गया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines