Home » राजस्थान » जयपुर में पड़ोसी ने किया नाबालिग से रेप:घर में अकेली देखकर जबरन घुसा; विरोध करने पर धमकाया, पुलिस जांच में जुटी

जयपुर में पड़ोसी ने किया नाबालिग से रेप:घर में अकेली देखकर जबरन घुसा; विरोध करने पर धमकाया, पुलिस जांच में जुटी

जयपुर में पड़ोसी लड़के के एक बालिका से रेप करने का मामला सामने आया है। परिजनों की गैरमौजूदगी में आरोपी पड़ोसी घर आया। विरोध करने पर घर में घुसकर डरा-धमका नाबालिग से रेप किया। रामगंज थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसआई संदीप कुमार कर रहे है।

पुलिस ने बताया- रामगंज इलाके में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 13 साल की बेटी के साथ पड़ोसी लड़के ने रेप किया है। आरोप है कि 13 अगस्त को घर के मेंबर अपने-अपने काम से बाहर गए थे। उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। परिजनों की गैरमौजूदगी में आरोपी पड़ोसी घर आया। घर पर किसी के नहीं होने और नाबालिग के घर में अकेला पाकर जबरन अंदर घुस गया।

विरोध करने पर डरा-धमकाकर आरोपी पड़ोसी ने नाबालिग के साथ रेप किया। किसी को नहीं बताने पर चुपचाप रहने की कहकर वहां से फरार हो गया। परिजनों के घर आने पर नाबालिग बेटी ने आपबीती सुनाई। पड़ोसी लड़के की करतूत का पता चलने पर रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय