Home » राजस्थान » युवती की एडिटेड फोटो वायरल कर शादी का दबाव बनाया:सगाई की सूचना मिलते ही आरोपी ने रिश्तेदारों को भेजे गलत मैसेज, रामगंज थाने में केस

युवती की एडिटेड फोटो वायरल कर शादी का दबाव बनाया:सगाई की सूचना मिलते ही आरोपी ने रिश्तेदारों को भेजे गलत मैसेज, रामगंज थाने में केस

अजमेर में एक युवती की फोटो को एडिट कर वायरल करने और जबरन शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से दोसा के एक युवक पर आरोप लगाते हुए रामगंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामगंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि कुछ सालों पहले उसकी युवक से पहचान हुई थी। युवक के द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया गया जिसे उसने मना कर दिया था। आरोपी ने बातचीत के दौरान इंस्टाग्राम से उसकी कई फोटो ले लिए थे। उसने युवक से बातचीत बंद कर दी थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसकी सगाई की जानकारी आरोपी को पता चली तो आरोपी ने उसकी फोटो को अपने साथ की फोटो जोड़कर एडिट करते हुए उसे वायरल कर दिया। उसके रिश्तेदारों के नंबर पर गलत मैसेज कर भी बदनाम किया जा रहा। रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास