जयपुर के आगरा रोड स्थित पालड़ी मीणा में गोपेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी पर फूलों से सजा गोपेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु वैश्विक आस्था के केंद्र पालड़ी मीणा A ब्लॉक में कृष्णधाम श्री गोपेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए उमड़ पड़े।इससे मंदिर परिसर और मुख्य मार्ग में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला है। जन्माष्टमी के मौके पर गोपेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ वर्ष भर की अपेक्षा कई गुना बढ़ जाती है।यहां रात्रि 12 बजे मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।मंदिर परिसर को भव्य फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है।यहां देश भर से आए हजारों श्रद्धालु श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन कर धर्म लाभ ले रहे हैं।इस मौके पर भक्तों ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।ठाकुरजी का श्रृंगार दुर्लभ फूलों से किया गया है।वहीं इस बार पूरे मंदिर परिसर और कॉरिडोर को भी आकर्षक सजावट से आलोकित किया गया है।

इस मौके पर महिला मंडल में संतोष,राजा,अंकिता,श्वेता,कविता,निकिता,रीना,मीरा,सोनू,खुशी,मानसी,शिवांगी,गौरांगी,विवान,इशू,शिवम,राघव सहित तमाम कार्यकर्ताओ ने भगवान श्री कृष्ण के बालरूप श्रृंगार किया।
इस दौरान मंदिर पुजारी रमेश चंद शर्मा ने बताया की भगवान श्री कृष्ण का यहां हर बार धूमधाम से जन्मोत्सव बनाया जाता है।साथ ही मंदिर में शिव परिवार,हनुमान जी,चौथ माता,शीतला माता भी विराजमान है।






