Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस्कॉन मन्दिर में किए दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस्कॉन मन्दिर में किए दर्शन

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी पर्व पर शनिवार रात्रि को मानसरोवर स्थित इस्कॉन मन्दिर में सपत्नीक दर्शन किए और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया।साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मन्दिर में स्थित श्री श्री गिरिधारी दाऊजी,श्री श्री राधा मदनमोहन एवं श्री श्री गौर निताई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मन्दिर में कीर्तन में हिस्सा लिया एवं वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से मिले।परिसर में मधुर कृष्ण कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास