Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री ने जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देवजी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किए दर्शन

मुख्यमंत्री ने जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देवजी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किए दर्शन

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सपत्नीक जयपुर के आराध्य देव गोविन्द देव जी मंदिर में दर्शन किए। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन की खुशहाली की प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता में जो उपदेश दिए,वह आज भी हमारे जीवन को सार्थक बना रहे हैं।हम सभी को भगवान श्री कृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि श्री कृष्ण ने कर्म की प्रधानता का संदेश दिया था।इसे आत्मसात कर हम सभी को विकसित भारत,विकसित राजस्थान के लिए मिलकर कार्य करना होगा।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयनिवास बाग में ही देवस्थान विभाग के राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के मंदिर श्री लक्ष्मीनारायण जी में भी दर्शन किए।

मुख्यमंत्री ने गोविन्द देव जी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।इस अवसर पर विधायक बालमुकुन्दाचार्य सहित विशिष्ट गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास