Home » राजस्थान » DCP ईस्ट संजीव नैन के आदेशानुसार मालपुरा गेट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम

DCP ईस्ट संजीव नैन के आदेशानुसार मालपुरा गेट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि जयपुर शहर में चोरी,लूट नकबजनी व फॉड की वारदातों करने वालो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त सहायक पुलिस आयुक्तगण व थानाधिकारीगण को अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लियें निर्देशत किया गया।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आसाराम चौधरी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कुमार शर्मा सांगानेर जयपुर पूर्व के सुपरविजन में मुनीन्द्र सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना मालपुरा गेट के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया।

घटनाओं का विवरण

दिनांक 4.8.2025 को परिवादी केशव पटेल पुत्र हीरजी भाई पटेल जो कि प्लाट नं.32ए सूरज नगर द्वितीय दादाबाडी के पास सांगानेर जयपुर ने दर्ज करवाया की दिनांक 26.4.2025 को में सब्जी लेने के सांगानेर सब्जी मण्डी आया हुआ था।उसी दौरान किसी ने प्रार्थी की जेब से मेरा मोबाईल किसी ने निकालकर मेरे खाते से 2,99,000 रु का ऑनलाईन फॉड कर निकाल लिये।जिसपर प्रकरण संख्या 338/2025 धारा 303 (2), 319 (2), 316 (2) बी.एन. एस. में दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।वही दिनांक 15.8.2025 को परिवादी महेन्द्र प्रजापत पुत्र लक्ष्मीनारायण प्रजापत जाति कुम्हार उम्र 32 साल निवासी गांव रामपुरा पुलिस थाना सदर सांगानेर जयपुर दक्षिण ने इस आशय सें पेश की दिनांक 13.8.2025 को समय करीब 3 बजे के लगभग मेने मेरी मोटरसाईकिल RJ14QD0877 को रेल्वे स्टेशन रोड सांगानेर कोहिनूर सिनेमा के सामने खडी की थी है जिसे कोई अज्ञान चोर चुराकर ले गया।जिसकी रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा।जिसपर प्रकरण संख्या 34682025 धारा 303 (2) बी.एन.एस.में दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।वही दिनांक 24.7.2025 को शिप्रापथ ईलाके सें वृद्ध महिला के गले से चैन तोड़ने की वारदात हुई जिस पर शिप्रापथ थाने में प्रकरण संख्या 484/2025 दर्ज किया गया।

टीम द्वारा प्रयास

वारदातो को देखते हुए गठीत टीम द्वारा पुर्व में चालानशुदा अपराधियों से पुछताछ की गई।घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक कर आसुचना संकलित की गई तकनिकी सहायता से आरोपीयों को चिन्हित किया।गठीत टीम द्वारा मोबाईल चोरी कर पैसे निकालने की वारदात करने वालों को मेरठ उतरप्रदेश में जाकर 2 दिन अथक प्रयास कर आरोपीयों को चिन्हीत किया गया।आरोपी मो.परवेज पुत्र मो.सरवर जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी गजी न.35 न्यु इस्लाम नगर मेरठ पुलिस थाना लोहियानगर जिला मेरठ उत्तरप्रदेश व मोहम्मद सोनू पुत्र आयुब जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी गली न.35 टीपीएस स्कूल न्यू इस्लाम नगर मेरठ पुलिस थाना लोहिया नगर जिला मेरठ उ.प्र को प्रकरण संख्या 338/2025 धारा 303(2),319 (2),316(2) बी. एन.एस. मेरठ से गिरफतार का पेश न्यायलय कर 3 दिन पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों से पुछताछ जारी है जिससे अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

वही शिप्रापथ थाने ईलाके से हुई वृद्ध महिला सें हुई चैन स्नैचिंग की वारदात एवं थाना ईलाके से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को देखते हुए गठीत टीम द्वारा पुर्व में चालानशुदा अपराधियों से पुछताछ की गई।सीसीटीवी फुटेज व आसुचना सें आरोपी को चिन्हित किया। जिसमें चैन स्नैचर व मोटरसाईकिल चोर की पहचान सूरज जोशी उर्फ बादशाह पुत्र स्व.लीलाधर जोशी जाति ब्राहम्ण उम्र 28 साल निवासी हल्दवानी लाम्बा चोरड चारधाम मनदर के पास जयपुर पाडली प्लॉट न.2 थाना मुखानी उत्तराखण्ड के रुप में होने पर थाना हाजा के प्रकरण संख्या 346/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. में गिरफ्तार कर कब्जे से थाना इलाके चुराई गई मोटरसाईकिल सहित 2 चोरी की मोटरसाईकिले बरामद की गई।वर्तमान में आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है जिनसे अनुसंधान जारी है आरोपी ने पुछताछ जारी है जिससे अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।आरोपी सुरज जोशी उर्फ बादशाह के खिलाफ पहले भी अलग अलग थानों मे 15 मुकदमें दर्ज है।

गिरफ्तार मुलजिमान विवरण

मो.परवेज पुत्र मो.सरवर जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी गजी न.35 न्यु इस्लाम नगर मेरठ पुलिस थाना लोहियानगर जिला मेरठ उत्तरप्रदेश प्रकरण संख्या 338/2025 धारा 303(2),319 (2),316(2) बी.एन.एस.
वही मोहम्मद सोनू पुत्र आयुब जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी गली न.35 टीपीएस स्कूल न्यू इस्लाम नगर मेरठ पुलिस थाना लोहिया नगर जिला मेरठ उ.प्र को प्रकरण संख्या 338/2025 धारा 303(2), 319 (2), 316 (2) बी.एन.एस.व सूरज जोशी उर्फ बादशाह पुत्र स्व.लीलाधर जोशी जाति ब्राहम्ण उम्र 28 साल निवासी हल्दवानी लाम्बा चोरड चारधाम मनदर के पास जयपुर पाडली प्लॉट न.2 थाना मुखानी उत्तराखण्ड को प्रकरण संख्या 346/2025 धारा 303 (2) बी.एन.एस.

अपराधिक रिकोर्ड मुलजिम सूरज जोशी उर्फ बादशाह

1. 875/2018
356, 379 IPC
जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
2. 825/2018
379 IPC
जवाहरसर्किल जयपुर पूर्व
3. 856/2018
379 IPC
जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
4.893/2018
379 IPC
जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
5. 275/2018
435,436,336,34 IPC
जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
6. 031/2017
457,380 IPC
मालवीय नगर जयपुर पूर्व
7.297/2021
457,380 IPC
जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
8. 275/2021
380 IPC
जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
9. 298/2021
143,323,341,379,382,427 IPC
जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
10. 504/2023
380, 457 IPC
सांगानेर सदर जयपुर दक्षिण

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS