Home » राजस्थान » जयपुर से बैंकाक घूमने निकला व्यक्ति पहुंचा हवालात:एयरपोर्ट पर की युवती से छेड़छाड़, विरोध कर शोर मचाने पर CRPF ने पकड़ा

जयपुर से बैंकाक घूमने निकला व्यक्ति पहुंचा हवालात:एयरपोर्ट पर की युवती से छेड़छाड़, विरोध कर शोर मचाने पर CRPF ने पकड़ा

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बैंकाक की फ्लाइट पकड़ने आरोपी व्यक्ति एयरपोर्ट आया था। छेड़छाड़ का विरोध कर युवती के शोर मचाने पर CRPF जवानों ने उसे पकड़ा। जयपुर एयरपोर्ट थाने में पीड़ित युवती की ओर से FIR दर्ज करवाई गई। पुलिस ने शांतिभंग में आरोपी व्यक्ति को रविवार दोपहर अरेस्ट कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया- ज्योति नगर निवासी 54 साल के व्यक्ति को शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उसके खिलाफ जयपुर एयरपोर्ट पर कार्यरत 20 साल की युवती ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि 16 अगस्त की रात युवती अपने जॉब के चलते एयरपोर्ट पर कार्यरत थी। करीब 9:15 बजे बैंकाक की फ्लाइट पकड़ने के लिए आरोपी एयरपोर्ट आया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर खरीदारी के दौरान आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती के विरोध कर शोर मचाने पर CRPF जवानों ने आरोपी को पकड़ लिया। शराब के नशे में मिले आरोपी को जयपुर एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में आरोपी व्यक्ति को रविवार दोपहर अरेस्ट किया। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस की ओर से छेड़छाड़ के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि शांतिभंग में अरेस्ट आरोपी ने छेड़छाड़ के समय शराब पी रखी थी। वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। बैंकाक घूमने जाने के लिए वह फ्लाइट पकड़ने आया था। किसी दोस्त की बैंकाक जाने की टिप कैंसिल होने पर उसकी जगह वह घूमने निकला था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS