Home » राजस्थान » सीकर में हर्ष-पर्वत से खाई में गिरी कार,2 की मौत:एक युवती गंभीर घायल, वॉच टावर के नजदीक 250 फीट गहराई में गिरी गाड़ी

सीकर में हर्ष-पर्वत से खाई में गिरी कार,2 की मौत:एक युवती गंभीर घायल, वॉच टावर के नजदीक 250 फीट गहराई में गिरी गाड़ी

सीकर के हर्ष पर्वत पर स्कोडा गाड़ी करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार सवार महिला और युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल है। उसे एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा हर्ष पर्वत पर वॉच टावर के नजदीक आंतरी नाला के पास हुआ।

जीणमाता थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से कार को निकाला गया। कार के परखच्चे उड़ गए थे। सीकर का हर्ष पर्वत करीब 3100 फीट ऊंचा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं।

एसके हॉस्पिटल में भर्ती प्रीति (27) ने बताया- हादसा रविवार रात करीब 9:30 बजे हुआ था। वह जयपुर में नौकरी करती है।

अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…

सीकर में हर्ष पर्वत की खाई में गिरी कार को निकालने के प्रयास में टीमें जुटी हैं।
सीकर में हर्ष पर्वत की खाई में गिरी कार को निकालने के प्रयास में टीमें जुटी हैं।
सीकर के हर्ष पर्वत पर 250 फीट गहरी खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़े।
सीकर के हर्ष पर्वत पर 250 फीट गहरी खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़े।
हर्ष पर्वत पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार से रेस्क्यू टीम ने शवों और घायल को बाहर निकाला।
हर्ष पर्वत पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार से रेस्क्यू टीम ने शवों और घायल को बाहर निकाला।
सीकर के हर्ष पर्वत की खाई में गिरी स्कोडा कार को क्रेन की मदद से निकालने का काम जारी।
सीकर के हर्ष पर्वत की खाई में गिरी स्कोडा कार को क्रेन की मदद से निकालने का काम जारी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास