Home » राजस्थान » गाटर और काली फिल्म लगी 110 गाड़ियां जब्त:माइनिंग क्षेत्र में अपराध रोकने की कोशिश, नीमकाथाना सर्किल के चार पुलिस थानों की कार्रवाई

गाटर और काली फिल्म लगी 110 गाड़ियां जब्त:माइनिंग क्षेत्र में अपराध रोकने की कोशिश, नीमकाथाना सर्किल के चार पुलिस थानों की कार्रवाई

नीमकाथाना सर्किल में पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की है। पुलिस ने गाटर लगे और काली फिल्म वाले 110 वाहनों को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर ये अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा और सहायक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (आईपीएस) के नेतृत्व में कोतवाली नीमकाथाना, सदर नीमकाथाना, डाबला और पाटन थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की।

पुलिस ने मुख्य रूप से कैम्पर पिक-अप गाड़ियों को जब्त किया। इन वाहनों से अनाधिकृत गाटर और काली फिल्म हटवाई गई। नीमकाथाना क्षेत्र में माइनिंग और क्रेशर जोन है, जहां ऐसे वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जाता है।

आईपीएस रोशन मीणा ने कहा कि अभियान अपराध में शामिल कैम्पर गाड़ियों के लिए चला रखा है। जितनी भी क्रेशर, माइनिंग पर फायरिंग की घटनाएं हुई है, उन घटनाओं में ब्लैक फिल्म लगी कैम्पर गाड़ियों में सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। अगर इन पर समय रहते कार्रवाई नहीं की तो बदमाश बेखौफ हो जाएंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।