Home » राजस्थान » स्पेशल चैकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा वाहन चोर:पंचशील नगर से चुराई थी स्कूटी, अन्य साथी की पुलिस कर रही तलाश

स्पेशल चैकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा वाहन चोर:पंचशील नगर से चुराई थी स्कूटी, अन्य साथी की पुलिस कर रही तलाश

अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने विशेष वाहन चैकिंग के दौरान चोरी की एक स्कूटी को बरामद कर आरोपी वाहन चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अपनी साथी की मदद से वारदात करना कबूल किया। पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी है, वहीं आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

थानाधिकारी विरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया- गिरफ्तार आरोपी नई बस्ती पहाड़ी के पास मदारपुरा, अजमेर निवासी योगेन्द्र सिंह रावत उर्फ सेतू (28) पुत्र धर्म सिंह रावत है। जिसके कब्जे से विशेष चैकिंग के दौरान हैड कॉन्स्टेबल भागचन्द व कांस्टेबल सुखराम सेवदा ने बिना नंबरी स्कूटी को जब्त किया।

उसके जब स्कूटी के चैचिस व इंजन नंबर के आधार पर जांच की तो वाहन स्वामी हनुमान वाटिका, राजा कोठी स्कूल के पास गुलाबबाड़ी, अजमेर निवासी आशा देवी पत्नी प्रभू लुहार होना सामने आया।

पुलिस ने वाहन मालिक आशादेवी से संपर्क किया तो उसने स्कूटी को 19 जुलाई 2025 को भगवान महावीर स्कूल के निकट पंचशील नगर से चोरी होना और उस संबंध में क्रिश्चियन गंज थाने में मुकदमा दर्ज होना बताया। आरोपी से गहनता से पूछताछ की तो उसने उसके एक दोस्त के साथ मिलकर स्कूटी को पंचशील नगर से चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

…………..

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास