भीलवाड़ा में अवैध जुआ सट्टे के खिलाफ जिला विशेष टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यायाम शाला पर दबिश देकर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 57 हजार 960 बरामद किए हैं। वहीं पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह नरूका ने बताया की एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में चलाई जा रहे अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ अभियान के तहत जिला विशेष टीम के माध्यम से सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित मोक्ष धाम के पास बलराम व्यायाम शाला में काफी व्यक्ति अवैध जुआ सट्टा खेल रहे हैं।

12 गिरफ्तार, 57960 रुपए बरामद
जिस पर सर्च वारंट के साथ दबिश दी गई है मौके पर 12 व्यक्ति जुआ खेलते हुए पाए गए और उन से करीब 57 हजार 960 रुपये बरामद हुए हैं।इसमें गैंबलिंग एक्ट और बीएनएस 12 जो संगठित अपराध है उसके तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने मौके से राकेश तेली, नरोतन कोली, देवेन्द्र वैष्णव, हीरालाल सिन्धी,बालमुकन्द खटीक,सुन्दर चौधरी,मुकेश हरिजन , अमित लखवानी,सूर्यप्रकाश हरिजन,अर्जुन सांसी,दिनेश भाम्बी,शंकर हरिजन को गिरफ्तार किया गया है।






