Home » राजस्थान » पाली में नाडी में डूबने युवक की मौत:भैंस को निकालने के लिए नाडी में उतारा, डूबने से मौत

पाली में नाडी में डूबने युवक की मौत:भैंस को निकालने के लिए नाडी में उतारा, डूबने से मौत

पाली में नाडी में डूबने से 35 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर बॉडी निकलवाई और उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई होगी।

जेतपुर थाने के SHO राजेन्द्रसिंह ने बताया कि मोरिया नाडा भावरी में सोमवार शाम को भांवरी निवासी 35 साल का सुजाराम पुत्र बागाराम देवासी भैंस को पानी से निकालने के लिए नाडी में उतारा जो गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू और बाहर निकाला। और बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर