Home » राजस्थान » पांच हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार:एक साल से चल रहा था फरार, दो आरोपियों को पहले अरेस्ट कर चुकी पुलिस

पांच हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार:एक साल से चल रहा था फरार, दो आरोपियों को पहले अरेस्ट कर चुकी पुलिस

अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मप्र के नीमच सिटी का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

क्लॉक टावर एसएचओ वीरेंद्र सिंह के मुताबिक 7 जून 2024 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि दो युवक माल गोदाम स्टेशन रोड के सामने खड़े हैं। इनके पास पास काले रंग के बैग हैं और इन बैगों में अवैध अफीम रखी हुई है।

10 लाख कीमत की अफीम पकड़ी थी

सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी युवक मुकेश विश्नोई निवासी हनुमान नगर फलौदी और मुकेश कुमार विश्नोई निवासी विश्नोइयों कि ढाणियां ढेलाणा, फलौदी को पकड़ा इनकी तलाशी ली तो मुकेश पुत्र राजेश के पास 635 ग्राम और मुकेश पुत्र अर्जुनराम के पास 620 ग्राम कुल 1255 ग्राम अवैध अफीम मिली थी। जिनकी बाजार में कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए है। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था।

एक साल से था फरार

एसएचओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जब इस मामले की जांच की गई तो सामने आया कि आरोपी जितेंद्र सिंह चौहान उर्फ जीतू राजपूत निवासी नीमच मध्यप्रदेश भी इस पूरे मामले में शामिल हैं। यह आरोपी एक साल से फरार था। बाद में इसपर 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जितेंद्र पर मादक पदार्थों की सप्लाय और तस्करी का आरोप हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास