Home » राजस्थान » मोबाइल टावर पर चढ़ा मकान मालिक, आत्महत्या की दी धमकी:अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध, प्रशासन की समझाइश पर उतरा

मोबाइल टावर पर चढ़ा मकान मालिक, आत्महत्या की दी धमकी:अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध, प्रशासन की समझाइश पर उतरा

डीग शहर में सोमवार सुबह 9 बजे लाल कोठी के पास एक विवादित मामला सामने आया। नगर परिषद द्वारा मकान को अतिक्रमण चिह्नित किए जाने के विरोध में मकान मालिक मेघश्याम (40) मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

मकान तोड़ने के विरोध में मोबाइल टावर चढ़ा मेघश्याम।
मकान तोड़ने के विरोध में मोबाइल टावर चढ़ा मेघश्याम।

नगर परिषद ने मेघश्याम के मकान को परिषद की जमीन बताते हुए तोड़ने के लिए निशान लगा दिए थे। इसके विरोध में मेघश्याम टावर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी दी और कहा कि इसकी जिम्मेदारी नगर परिषद के अधिकारियों की होगी।

तहसीलदार जुगिता मीणा की समझाइश पर नीचे उतरा मेघश्याम।
तहसीलदार जुगिता मीणा की समझाइश पर नीचे उतरा मेघश्याम।

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा और तहसीलदार जुगिता मीणा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मेघश्याम को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह टावर से नीचे नहीं उतरा। इस दौरान सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची ।

मेघश्याम ने नगर निगम पर लगाया मनमानी का आरोप।
मेघश्याम ने नगर निगम पर लगाया मनमानी का आरोप।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद तहसीलदार ने मेघश्याम के परिवार वालों को अतिक्रमण न तोड़ने का आश्वासन दिया और मेघश्याम की फिर से समझाइश की। जिसके बाद मेघश्याम टावर से नीचे उतरा ।

मौके पर मौजूद रहा प्रशासन।
मौके पर मौजूद रहा प्रशासन।

नीचे आकर मेघश्याम ने तहसीलदार को बताया कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है और वे करीब 100 सालों से यहां निवास कर रहे हैं। नगर परिषद की मनमानी के चलते हमारे मकान को तोड़ने निशान लगाए गए हैं। इस पर तहसीलदार ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS