Home » राजस्थान » सामोद में ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी का प्रयास:शटर तोड़ा, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे चोर

सामोद में ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी का प्रयास:शटर तोड़ा, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे चोर

चौमूं के सामोद थाना क्षेत्र के चीथवाड़ी गांव में चोरों ने आर.एस. ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने देर रात दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया। आसपास के लोगों की नींद खुलने से चोर मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने बताया कि रात में संदिग्ध गतिविधियां देखकर उन्होंने शोर मचाया। इससे चोर भाग गए। ग्रामीणों ने तुरंत सामोद थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।

ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त की कमी से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। सामोद थाना पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

गोविंदगढ़ सीओ राजेश जांगिड़ ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। सौभाग्य से दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण सुरक्षित हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।