Home » राजस्थान » खाटूश्यामजी मंदिर के 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन:25 अगस्त रात 10 बजे से 26 को शाम 5 बजे तक पट नहीं खुलेंगे, विशेष सेवा-पूजा व तिलक होगा

खाटूश्यामजी मंदिर के 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन:25 अगस्त रात 10 बजे से 26 को शाम 5 बजे तक पट नहीं खुलेंगे, विशेष सेवा-पूजा व तिलक होगा

खाटूश्यामजी धाम में 26 अगस्त (मंगलवार) को श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा-पूजा और तिलक समारोह के कारण मंदिर में आम दर्शन 25 अगस्त को रात 10 बजे से 26 अगस्त शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान श्याम मंदिर के पट बंद रहेंगे।

श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक समारोह भव्य रूप से संपन्न होगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे।

श्री श्याम मंदिर के पट 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाबा के दर्शन 26 अगस्त को शाम 5 बजे के बाद पुनः शुरू होंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय