Home » राजस्थान » शादीशुदा महिला को अविवाहित बताकर दोबारा शादी करवाई:18 दिन बाद जेवरात लेकर चली गई, तीन के खिलाफ केस दर्ज

शादीशुदा महिला को अविवाहित बताकर दोबारा शादी करवाई:18 दिन बाद जेवरात लेकर चली गई, तीन के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर में शादीशुदा महिला को अविवाहित बताकर शादी करने का मामला सामने आया है। महिला शादी के बाद सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गई। मामला बोरानाडा थाना इलाके का है।

युवक कमल किशोर निवासी नई बस्ती पाल ने बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी फूल कंवर से 12 अप्रैल 2025 को रावणा राजपूत समाज के सम्मेलन में हुई थी। वह 30 अप्रैल को घर से चली गई। घर से जाते वक्त सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई। वापस घर नहीं आने पर पता किया। तब उसके पहले से शादीशुदा होने का पता चला।

युवक ने कोर्ट के जरिए फूल कंवर पुत्री सज्जन सिंह राठौड़, किरण देवी पत्नी सज्जन सिंह राठौड़ निवासी बालाजी नगर सांगरिया और रोहित मेघवाल निवासी भाकरासनी तहसील लूणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास