Home » राजस्थान » अज्ञात कारणों से छप्परपोश मकान में लगी आग, टेंट और घरेलू सामान हुआ राख

अज्ञात कारणों से छप्परपोश मकान में लगी आग, टेंट और घरेलू सामान हुआ राख

धौलपुर: कौलारी थाना क्षेत्र के बाला का नगला गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक छप्पर पोश मकान में आग लग गई अचानक मकान से आग की लपटे उठती देख आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया. बड़ी संख्या में लोग आग बुझाने के लिए मौके के लिए दौड़ पड़े.

लेकिन आग का रूप विकराल होने के कारण लोगों के सभी प्रयास विफल रहे ऐसे में पीड़ित कुमरराज  कुशवाह का बड़ी तादात में नुकसान हुआ है आग लगने की घटना की सूचना पाकर दमकल भी मौके पर पहुंच गई लेकिन जब तक काफी देर हो जाने के कारण घर के अंदर रखा समान आग की भेंट चढ़ गया बताया गया है कि पीड़ित कुमरराज कुशवाह बाहर मेहनत मजदूरी कर परिवार का लालन पोषण करता है. वह कुछ दिन पूर्व ही बाहर से मजदूरी कर वापस घर लौटा था ऐसे में मेहनत कर इकट्ठी की गई रकम लेकर घर लौटने पर दीपावली के त्योहार को धूमधाम से मनाने को लेकर मन में बड़ी उमंग बनी हुई थी.

लेकिन आग की घटना में मकान के अंदर रखी एक बाइक, नगदी, अनाज व घरेलु सामान जलने से परिवार की सदस्यों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है घटना की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी  मौके पर पहुंचे जिन्होंने घटना की जानकारी ली और पीड़ित के नुकसान का आकलन करते हुए मुआवजा प्रक्रिया हेतु आवेदन तैयार किया गया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines