Home » राजस्थान » जयपुर में पटवारी से रेप:शादी का झांसा देकर फंसाया, एक्सीडेंट होने पर मदद की थी

जयपुर में पटवारी से रेप:शादी का झांसा देकर फंसाया, एक्सीडेंट होने पर मदद की थी

जयपुर में पटवारी से रेप का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में मदद करने के चलते पीड़िता की आरोपी से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा कर रेप किया। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया- पीड़िता पटवारी के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि साल-2023 में उसका एक्सीडेंट हुआ था। चोटिल होने पर आरोपी ने उसकी मदद की थी। उसे संभालने के बाद घर जाने के लिए कैब बुक करवाई थी।

इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। इसके बाद शादी करने का वादा कर रेप किया। काफी समय बीतने के बाद दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। अब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।