Home » राजस्थान » जयपुर में कॉलेज के लिए निकली युवती से रेप:अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे आरोपी, पैसों की डिमांड कर रहे

जयपुर में कॉलेज के लिए निकली युवती से रेप:अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे आरोपी, पैसों की डिमांड कर रहे

जयपुर के झोटवाड़ा थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि मनोहर कुमावत उसे जबरन होटल ले कर गया। यहां जबरन गलत काम किया। आरोपी ने इस दौरान उसका एक अश्लील वीडियो और फोटो लेकर अपने मोबाइल में सेव कर लिए। आरोपी इसके बाद निरंतर फोन कर धमका रहा है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बताया- पीड़िता ने बताया कि 28 अक्टूबर 2024 को वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। इस दौरान घर के पास उसे मनोहर कुमावत मिला। जो पास के एक होटल में लेकर गया। यहां आरोपी मनोहर कुमावत ने गलत काम किया। इस दौरान आरोपी ने खुद के मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो भी बनाया।

घटना के बाद पीड़ित घर पहुंची। किसी को भी इस संबंध में नहीं बताया। पिछले कुछ समय से आरोपी मनोहर कुमावत और बलराज कुमावत पीड़िता को निरंतर फोन कर धमका कर पैसों की डिमांड कर रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों से परेशान होकर झोटवाड़ा थाने में दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करा कर दोनों आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक