Home » राजस्थान » त्रिनेत्र गणेश का तीन दिवसीय लक्खी मेला आज से शुरू:जयपुर के दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर के बीच चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन, चार ट्रिप करेगी गाड़ी

त्रिनेत्र गणेश का तीन दिवसीय लक्खी मेला आज से शुरू:जयपुर के दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर के बीच चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन, चार ट्रिप करेगी गाड़ी

सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग में स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेश का तीन दिवसीय लक्खी मेला आज शुरू होगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर लगने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने सवाईमाधोपुर और जयपुर के दुर्गापुरा स्टेशन के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 26 अगस्त से 29 अगस्त तक दोनों दिशाओं में चार-चार ट्रिप में संचालित होगी।

दुर्गापुरा से सवाई माधोपुर के बीच चार ट्रिप करेगी ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- मेले के दिनों में मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होती है। इस भीड़ को संभालने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए विशेष ट्रेन की सुविधा दी गई है, जो रात को सवाईमाधोपुर से रवाना होकर मध्यरात्रि दुर्गापुरा पहुंचेगी। वहीं वापसी की ट्रेन दुर्गापुरा से तड़के रवाना होकर सुबह तक सवाईमाधोपुर पहुंचेगी।

जानें क्या है ट्रेन का शेड्यूल

मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- गाड़ी संख्या 09767 सवाईमाधोपुर-दुर्गापुरा मेला स्पेशल 26 अगस्त से 29 अगस्त तक रोजाना सवाईमाधोपुर से रात 9:35 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 12:20 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09768 दुर्गापुरा-सवाईमाधोपुर मेला स्पेशल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक रोजाना दुर्गापुरा से रात 1:20 बजे रवाना होकर सुबह 3:45 बजे सवाईमाधोपुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन बीच में चौथ का बरवाड़ा, ईसरदा, वनस्थली निवाई और सांगानेर स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 14 डिब्बे होंगे, जिनमें 12 द्वितीय साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर