Home » राजस्थान » अजमेर में 8 साल के बच्चे की हत्या:सिर पर चोट के निशान, 15 घंटे तक धरने पर बैठे रहे परिजन

अजमेर में 8 साल के बच्चे की हत्या:सिर पर चोट के निशान, 15 घंटे तक धरने पर बैठे रहे परिजन

अजमेर में 8 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पीछे बाड़े में मिला है। उसके गले पर रस्सी और सिर पर चोट के निशान हैं। पिता ने अपने भतीजे (भाई के बेटे) पर हत्या का आरोप लगाया है।

उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार वाले करीब 15 घंटे तक धरने बैठे रहे। मौके पर चार थानों की फोर्स तैनात की गई। पूरा मामला किशनगढ़ के अरांई थाना क्षेत्र के अकोडिया गांव का है।

सबसे पहले पढ़िए कल क्या हुआ था…

सरपंच (अकोडिया) प्रतिनिधि करतार चौधरी ने बताया- खुशीराम (8) पुत्र धनराज माली आकोडिया गांव का रहने वाला था। वह सोमवार दोपहर अपने घर से दो-तीन बजे के करीब लापता हो गया था। परिवार और रिश्तेदारों ने पूरे गांव में तलाश की। सूचना पर गांव के लोग भी इकट्‌ठे हो गए थे। बच्चे की तलाश की जा रही थी।

बच्चे के परिवार वाले और माली समाज के लोग किशनगढ़ के यज्ञनारायण हॉस्पिटल परिसर में धरना दे रहे हैं।
बच्चे के परिवार वाले और माली समाज के लोग किशनगढ़ के यज्ञनारायण हॉस्पिटल परिसर में धरना दे रहे हैं।

शाम 7 बजे बाड़े में मिला था बच्चा गांव के लोगों को खुशीराम शाम 7 बजे के करीब घर के ही बाड़े में संदिग्ध हालत में मिला था। किशनगढ़ के यज्ञनारायण हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के सिर पर चोट के निशान हैं। गले पर रस्सी के भी निशान मिले हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।

परिजन ने हॉस्पिटल में दिया धरना मौके से FSL टीम ने सबूत जुटाए हैं। परिवार वाले और माली समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार रात 10 बजे से यज्ञनारायण हॉस्पिटल (किशनगढ़) में धरने पर बैठ गए। मामले को देखते हुए हॉस्पिटल में मदनगंज, बोराड़ा, अरांई और गांधीनगर थाने की फोर्स को तैनात किया गया।

धरने की सूचना मिलने पर किशनगढ़ से पूर्व विधायक सुरेश टाक भी मौके पर पहुंचे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर 15 घंटे बाद मंगलवार दोपहर 1 बजे धरना खत्म किया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

परिवार की महिलाओं में हुआ था झगड़ा सरपंच प्रतिनिधि ने बताया- बच्चे के पिता ने अपने भतीजे पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दी है। बच्चे के पिता और उनके भाई एक ही गली में अलग-अलग मकानों में रहते हैं। कुछ दिन पहले परिवार की महिलाओं में झगड़ा भी हुआ था। बच्चे के परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास