Home » राजस्थान » ‘म्यूल अकाउंट’ का इस्तेमाल कर साइबर ठगी:खपाई जा रही थी मोटी रकम, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया

‘म्यूल अकाउंट’ का इस्तेमाल कर साइबर ठगी:खपाई जा रही थी मोटी रकम, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया

सांभर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर साइबर ठगी के लिए अपना बैंक खाता ‘म्यूल अकाउंट’ के तौर पर देने का आरोप है। यह गिरफ्तारी सांभर थाना क्षेत्र के खन्दोलियों की ढाणी, त्योंदा गांव से हुई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कमलेश कुमार जाट के बैंक खाते का उपयोग 24 लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी में किया गया है। इस खाते के जरिए अलग-अलग राज्यों में 56 से अधिक साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि कमलेश ने आर्थिक लाभ के बदले अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को दिया था। थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कमलेश ने किन परिस्थितियों में और किसके कहने पर यह खाता उपलब्ध कराया। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश भी जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय