Home » राजस्थान » पूर्व सांसद के आश्रम में चोरी करने वाला गिरफ्तार:150 सीसीटीवी देख पुलिस ने इनामी आरोपी पकड़ा, रेस्टोरेंट में सब्जी लेने आया था

पूर्व सांसद के आश्रम में चोरी करने वाला गिरफ्तार:150 सीसीटीवी देख पुलिस ने इनामी आरोपी पकड़ा, रेस्टोरेंट में सब्जी लेने आया था

सीकर जिले की दादिया पुलिस और डीएसटी टीम को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीकर के पूर्व भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती के आश्रम में चोरी मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नीमकाथाना इलाके से पकड़ा गया। सीकर पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ पहले से 9 मुकदमे दर्ज हैं।

दादिया थाना SHO इंस्पेक्टर बुद्धिप्रसाद ने बताया कि सत्यवीर सिंह ने 1 अगस्त को मुकदमा दर्ज करवाया कि वह वैदिक आश्रम पिपराली में रहता है। वह करीब 25 वर्ष से वहां सेवा और देखरेख कर रहा है। उसने बताया कि घटना के दिन सुबह वह उठा तो देखा आश्रम के गैराज में खड़ी कार के पास सामान बिखरा हुआ था।

सीसीटीवी में रात 3 बजे दिखा चोर सत्यवीर ने देखा तो कार का गेट खुला हुआ था। कार से पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के कई डॉक्यूमेंट्स गायब थे। वहां पास एक मोटरसाइकिल खड़ी थी। ऐसे में सत्यवीर को चोरी का शक हुआ। फिर उसने आश्रम के कमरों में जाकर देखा तो वहां सामान बिखरा हुआ था।

बाद में सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला कि आश्रम में रात 3 बजे एक चोर आया था। जो दीवार फांदकर अंदर घुसा। मुंह पर काला कपड़ा लगाकर उसने हाथों में लोहे की रोड जैसा हथियार भी ले रखा था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में इन्वेस्टिगेशन शुरू किया।

चोरी की आदत और नशे की लत पुलिस ने आरोपी की तलाश में सीकर और झुंझुनूं के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसके बाद मामले में आरोपी धुड़ाराम उर्फ कांडा उर्फ गांडा (25) निवासी लुहारवास को नीमकाथाना इलाके में दबिश देकर शुक्रवार को पकड़ लिया।

आरोपी की तलाश में DST टीम के कांस्टेबल सुभाष की अहम भूमिका रही। आरोपी नीमकाथाना बाइपास के पास एक रेस्टोरेंट पर अंडे की सब्जी बनवाने आया था। यहां से ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की चोरी की आदतों और नशे की लत से परेशान होकर उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। अभी उसकी एक गर्लफ्रेंड है। आरोपी के खिलाफ चोरी जैसे 9 मामले पहले से दर्ज हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों