Home » राजस्थान » पाली में भाई ने बहन से की दरिंदगी:पीड़िता बोली- सोशल मीडिया पर पहचान हुई, फिर धर्म की बहन बनाया; प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दरिंदगी की

पाली में भाई ने बहन से की दरिंदगी:पीड़िता बोली- सोशल मीडिया पर पहचान हुई, फिर धर्म की बहन बनाया; प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दरिंदगी की

पाली में एक महिला से मुंह बोले भाई ने प्रसाद में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। अश्लील फोटो- वीडियो बनाए, फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने 25 सितंबर को देसूरी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

देसूरी थाने के SHO शिवनारायण मीणा ने बताया- थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता(35) ने 25 सितम्बर को रिपोर्ट दी। बताया- मई महीने में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी अहमदाबाद निवासी हर्ष से पहचान हुई। सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई और फिर फोन पर बातें होने लगी।

पीड़िता ने बताया कि हर्ष उसे बहन बनाना चाहता था। ऐसे में वह उसके घर परिवार सहित आया और राखी बंधवाई। उसके बुलावे पर वह भी परिवार सहित अहमदाबाद गई। तीन- चार दिन वहां रूकी। इस दौरान खरीदारी भी की। हर्ष ने पूरे परिवार के कपड़े करवाकर उन्हें विदा किया।

पति- बच्चे यात्रा में गए पीछे से आया घर रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया कि जुलाई 2025 में पति और बच्चे बाहर यात्रा पर गए हुए थे। इस दौरान हर्ष अहमदाबाद से उसके घर आया। साथ में मिठाई लेकर आया और बोला कि यह प्रसाद है। जैसे ही उसने प्रसाद खाया बेहोश हो गई। उसके बाद हर्ष ने बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया।

आरोप है कि उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। और किसी को कुछ बनाते पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

SHO बोले- मामला दर्जकर जांच शुरू की देसूरी थाने के SHO शिवनारायण मीणा ने कहा कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच कर रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय