Home » राजस्थान » जोधपुर में ताले तोड़कर मकान से चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार:उदयपुर में दोस्त के पास छिपाए 72 ग्राम सोना, 381 ग्राम चांदी के आभूषण और लैपटॉप

जोधपुर में ताले तोड़कर मकान से चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार:उदयपुर में दोस्त के पास छिपाए 72 ग्राम सोना, 381 ग्राम चांदी के आभूषण और लैपटॉप

जोधपुर के सदर बाजार थाना पुलिस ने एक चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी ने रात के समय चांदी हॉल के पास स्थित एक मकान के ताले तोड़कर सोने- चांदी के आभूषण और कैश चुरा लिया। इसके बाद आरोपी बस से फरार हो गया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसे चोरी का माल छिपाने में मदद करने वाले उसके दोस्त को भी पकड़ा गया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सदर बाजार थाना अधिकारी मानक राम विश्नोई ने बताया कि 29 सितंबर को तरुण चोपड़ा ने शिकायत की कि उनके घर से गहने और नकदी चोरी हो गए। उन्होंने कहा कि वह 27 सितंबर की शाम को घर से बाहर गए थे। 29 सितंबर को पड़ोसियों ने उन्हें चोरी की खबर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज में 28 सितंबर की रात को आरोपी मोहित तरुण के घर के आसपास घूमता दिखा। बाद में वह एक बैग लेकर पाली से उदयपुर जाने वाली महाराज प्राइवेट बस में चढ़ा। इस पर टीम ने उदयपुर जाकर फुटेज खंगाले। बाद में मकान से चोरी करने वाले आरोपी मोहित को पिंडवाड़ा सिरोही से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस दोनों आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस दोनों आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

आरोपी मोहित ने चोरी का माल उदयपुर निवासी अपने दोस्त साहिल के पास जाकर छुपा दिया था, इस पर पुलिस ने साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पास से 1लाख 85 हजार नगद, एक लैपटॉप, 381 ग्राम चांदी और 72 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।

मोहित ने 28 सितंबर की रात 2 बजे लोहे के पाइप से ताला तोड़कर चोरी की थी। बाद में प्राइवेट बस से उदयपुर की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने मोहित वाल्मीकि निवासी हरिजन बस्ती, सदर कोतवाली, जोधपुर पूर्व और साहिल हरिजन निवासी सज्जन नगर, अंबा माता, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर